अगर आप गहरे पानी में फंस जाएं तो आप ज्यादा देर तक अपनी सांस नहीं रोक सकते, लेकिन क्या आप ऐसे समुदाय के बारे में जानते हैं जो पानी के अंदर भी काफी देर तक अपनी सांस रोक सकता है? इन लोगों को अद्भुत लोग भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इन लोगों ने अपना गांव समुद्र के अंदर बसाया है. ये लोग समुद्र में 200 फीट की गहराई पर भी खेती करते हैं। इनके कारनामे ऐसे हैं कि सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो सकते हैं.
समुद्र में रहने वाले इंसानों की दुनिया
हम बात कर रहे हैं बाजाऊ समुदाय की. . फिलीपींस के आसपास के समुद्री इलाकों में रहने वाला यह समुदाय पूरी दुनिया के लिए एक अजूबा बन गया है। जिनके लिए चकाचौंध सड़कें, इंटरनेट, मोबाइल जैसी आधुनिक चीजें कोई मायने नहीं रखतीं। यह समुदाय आज भी पारंपरिक जीवन जी रहा है।
बाजाऊ समुदाय मूलतः एक जनजाति है। अपना पेट भरने के लिए ये लोग समुद्री भोजन की तलाश में समुद्र की तली खोदते हैं। इस जनजाति के लोग जमीन पर कम ही दिखाई देते हैं और हमेशा पानी के अंदर रहना पसंद करते हैं। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि फिलीपींस के लोगों ने इन्हें कई सौ साल पहले अपनी जमीन से निकाल दिया था। जिसके बाद उन्होंने समुद्र पर ही अपना गांव बसा लिया। इन लोगों को समुद्र के बंजारे भी कहा जाता है।







