मई का महीना ग्रहों और नक्षत्रों में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। इन बदलावों का प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा — कहीं सकारात्मक तो कहीं नकारात्मक। खास बात यह है कि महीने की शुरुआत में ही ग्रहों के गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा, सुख-समृद्धि के कारक शुक्र भी अपनी राशि बदलेंगे। ऐसे में, सभी राशियों के जीवन में शुभ-अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करेगा
कैलेंडर के अनुसार, गुरुवार, 15 मई को दोपहर 12:11 बजे सूर्य मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस महत्वपूर्ण बदलाव से किन राशियों की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं:
मेष राशि (Aries)
मई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और निवेश से भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी मई शानदार रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कोई अधूरी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और करियर में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संपत्ति में वृद्धि और यात्रा का संयोग भी बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए भी मई का महीना बेहद फलदायी रहेगा। धन आगमन के संकेत हैं और वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय लाभकारी रहेगा और कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए यह समय सौभाग्यशाली रहेगा। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, हालांकि किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नयापन आएगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा। सूर्य का तेज आपके सम्मान में वृद्धि करेगा। व्यापार में प्रगति होगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। वेतन में वृद्धि और लाभ के अवसर भी हाथ लग सकते हैं।
अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है और केवल सामान्य सूचना हेतु प्रस्तुत की गई है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। संदेश न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता।