चेन्नई:
तमिलनाडु में झूठी शान के लिए हत्या के एक संदिग्ध मामले में एक 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसकी मां ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया और अब उसका इलाज चल रहा है।
उसके परिवार ने भी कथित तौर पर कोयम्बटूर में पढ़ने वाली पीड़िता की शादी अपने समुदाय के किसी व्यक्ति से कराने की कोशिश की थी।








