धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन हर कोई कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते हैं तो आपकी कुंडली में स्थित क्रूर ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस पर आपको अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदना चाहिए।
मेष – आपका राशि स्वामी मंगल है। इसलिए धनतेरस के दिन लाल रंग के कपड़े खरीदने से आपको लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप तांबे से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं।
वृषभ – शुक्र के स्वामित्व वाली मेष राशि वालों को इस दिन चांदी के सिक्के खरीदने चाहिए। अगर आप चांदी नहीं खरीद सकते तो सफेद रंग के कपड़े खरीदें।
मिथुन – इस राशि का स्वामी बुध है और इसे इलेक्ट्रॉनिक सामान का प्रतिनिधि माना जाता है। इसलिए मिथुन राशि वाले इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।
कर्क :– इस राशि के लोगों के लिए चांदी बहुत शुभ मानी जाती है इसलिए आप इस दिन चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप बर्तन खरीदकर भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सिंह – इस राशि का स्वामी सूर्य है इसलिए इनके लिए सोना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर आप सोने के आभूषण खरीद सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है तो आप पीले रंग के कपड़े या कोई भी पीले रंग का बर्तन खरीद सकते हैं।
कन्या:– हरे रंग के कपड़े आपके लिए बहुत शुभ माने जाते हैं। इसे आप धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं. इसके साथ ही इस राशि के जातकों को इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से भी लाभ हो सकता है।
तुला – धनतेरस के दिन आप सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। इन सभी चीजों को खरीदने से आपको जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक – इस राशि का स्वामी भी मंगल है इसलिए इनके लिए भी तांबे के बर्तन खरीदना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
धन – बृहस्पति के स्वामित्व वाले धनु राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आप इस दिन धार्मिक पुस्तकें भी खरीद सकते हैं।
मकर – इस दिन आप श्रृंगार का सामान, या घर की सजावट के लिए नीले रंग का सामान खरीद सकते हैं। इन चीजों को खरीदना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
कुंभ– शनि ग्रह वाले कुंभ राशि के जातक धनतेरस के दिन बिजली के उपकरण, वाहन, नीले रंग की सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।
मीन राशि – इस दिन आपको पीले वस्त्र खरीदने चाहिए. इसके साथ ही आप धनतेरस के दिन देवी-देवताओं की मूर्तियां और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।