टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा और उनके पति अभिनीत कौशिक की शादी महज चार महीनों में टूट गई। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अभिनीत ने अदिति पर धोखा देने और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया, जबकि अदिति ने इन सभी दावों को झूठा बताया है।
पति ने मांगा गुजारा भत्ता?
अदिति ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने अभिनीत से कुछ भी नहीं मांगा, बल्कि वही मुझसे गुजारा भत्ता मांग रहा है। मेरे गहने भी ले लिए गए हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बदनाम करने की धमकी दी जा रही है और मामला अब कोर्ट तक पहुंच सकता है।
यह विवाद हर दिन नया मोड़ ले रहा है, देखना होगा कि सच्चाई क्या सामने आती है!
/mayapuri/media/media_files/2025/03/11/JrivB0OAhUUSQrm3dK5K.jpg)





