तीन बार के चैंपियन भारत ने सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है. भारत नौ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें), अर्शदीप सिंह (13वें), तलम प्रियव्रत (39वें) और रोहित (40वें) ने गोल किए, जबकि मलेशिया के लिए मुहम्मद दानिश अयमान (8वें) और हैरिस उस्मान (9वें) ने गोल किए।
भारत की अग्रिम पंक्ति ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। फॉर्म में चल रहे ड्रैग फ्लिकर शारदा नंद सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को मैच में वापस ला दिया। दो मिनट बाद अर्शदीप ने मनमीत सिंह की मदद से फील्ड गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच के पहले क्वार्टर में चार गोल हुए, लेकिन दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा.
हाफ टाइम के बाद खेल के तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बढ़त लेने की पूरी कोशिश की लेकिन भारत सफल रहा.








